लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा की टोरी रेलवे कोल साइडिंग में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
अपराधियों की चलाई गयी गोली एक लोहे की चादर से बनी केबिन को छेदते हुए निकल गयी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायरिंग के बाद कोल साइडिंग में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।
घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया है, इसके पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी आपराधिक गिरोह ने लेवी वसूली को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया होगा।
कोल साइडिंग पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर दो युवक साइडिंग पर पहुंचे और गोली चलाने के बाद कुजरी नाला की ओर भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और साइडिंग में मौजूद लोगों से जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है और घटना के पीछे की मंशा का भी खुलासा नहीं हुआ है।
घटना के बाद अब पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कोल साइडिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
यहां बताते चलें कि, कोल साइडिंग में गोलीबारी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अपराधी गिरोह ठेकेदारों से लेवी वसूलने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj