पलामू। उपायुक्त श्रीमती समीरा एस ने अपने कार्यालय कक्ष में समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न योजना अंतर्गत रिक्त पड़े पदों पर चयनित उम्मीदवारों के बीच 4 जून को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस क्रम में उन्होंने केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य योजना के तहत चयनित विभिन्न पदों का नियुक्ति पत्र वितरण किया। इस दौरान 9 उम्मीदवारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
सभी नियुक्ति संविदा आधारित है। सभी नियुक्त अलग-अलग पदों पर की गयी है। इसके अतिरिक्त जिले में स्थित संप्रेषण गृह के रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इससे जुड़े दो उम्मीदवारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि जिन पदों पर आप सभी की नियुक्ति की गई है, वे सभी गंभीर पद है। ऐसे में भविष्य में आप सभी अपनी जिम्मेदारियां का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें। आज से आप जिला प्रशासन के अंग हैं, इसके लिए आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर पलामू एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने भी सभी को शुभकामनाएं दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK