राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर रांची के मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नमन किया।

मौके पर प्रेस से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमसभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार, आदर्श तथा संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आज का दिन देश के लिए स्मरणीय दिन है। किसी भी हाल में उनके विचारों को समाप्त नही होने देना चाहिए।

इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे’ और रामधुन प्रस्तुत किये।

मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने चरखा चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। 

इस अवसर पर रांची मेयर डॉ श्रीमती आशा लकड़ा, राज्यसभा सांसद डॉ श्रीमती महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, विधायक समरी लाल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त प्रवीण टोप्पो, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, खादी बोर्ड के मैनेजर विभूति राय, टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।