विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिनिया मोड़ पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर सेवा, धर्मनिष्ठा, न्यायप्रियता और लोककल्याण की प्रतीक थीं। उनकी जयंती पर हम उन्हें कोटिशः वंदन और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अद्वितीय प्रकाशस्तंभ थीं। उनके द्वारा स्थापित आदर्शों और मूल्यों का अनुसरण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज की महिलाओं और आम नागरिकों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। साथ ही, समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, मीना गुप्ता, पार्वती सिंह, भाजपा नेता रिंकू तिवारी, मुरलिश्याम सोनी, डॉ. पतंजलि केसरी, मुना तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, मनीष गुप्ता, विनोद तिवारी, मिथलेश तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, रूपू महतो, अरविंद पटवा, विशाल गुप्ता, संतोष कश्यप, कंचन पांडेय, ओमप्रकाश दास, नौशाद आलम एवं प्रमोद शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK