अर्पिता महिला मंडल ने सीसीएल के सभी क्षेत्रों में ‘योग सप्ताह’ का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सीसीएल के सभी क्षेत्रों में ‘योग सप्ताह’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग सप्ताह की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थी। इसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर जेएसएसपीएस खेलगांव में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें अर्पिता महिला मंडल की सदस्याओं और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती प्रीति सिंह ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए महिला मंडल की सदस्याओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK