आदित्यपुर। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर आरआईटी थाना क्षेत्र के एनआईटी रोड स्थित एक दुकान से मंगलवार की सुबह एक अधेड़ दुकानदार का शव फंदे से लटका मिला। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय जयप्रकाश शर्मा के रूप में की गई है, जो पिछले दो दिनों से लापता थे।
मंगलवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने बंद दुकान के शटर के नीचे से खून बहते देखा। अनहोनी की आशंका में तुरंत आरआईटी थाना को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जब शटर खोला गया, तो अंदर शव फंदे से झूलता मिला। यह दृश्य देख लोग स्तब्ध रह गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जयप्रकाश शर्मा का कुछ दिनों पूर्व अपने बेटे से विवाद हुआ था। उनकी पत्नी रांची में इलाज कराने गई हुई थीं, जिसके कारण वे अकेले ही दुकान में रह रहे थे। शव के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव और आर्थिक स्थिति जैसे सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj