ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। पहलगाम में सैलानियों पर धर्म के आधार पर किए गए आतंकी हमले के बाद भारतीय फौज ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। सैकड़ों आतंकियों को मृत्युदंड देते हुए पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और एयरबेस को तहस-नहस कर दिया। यह एक बड़ी शौर्य गाथा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभर में भारतीय फौज के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार को गोविंदपुर में चांदनी चौक से हाट बाजार, राम मंदिर, डिस्पेंसरी एवं सामुदायिक विकास मैदान होते हुए भाजपा मंडल कार्यालय तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं गोविंदपुर के वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में शामिल वरिष्ठ जनों द्वारा सेना के शौर्य की गाथा आमजन मानस को बताया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा गोविंदपुर मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, अर्जुन कुमार, जुगनू वर्मा, विकास सिंह, भूषण दीक्षित, राधेश्याम सिंह, जलेश्वर सिंह, मधु सिंह, आशुतोष सिंह, अमित पांडे, मिथिलेश प्रसाद, बैजू कुमार सिंह, महेंद्र शाह, वंदना ठाकुर, लक्ष्मी सिंह,गौरी कुमारी, स्नेहलता सिंह, धनेश्वर प्रसाद, सुजय पांडे, अजय प्रसाद, कमलेश शाह, ज्ञान पांडे इत्यादि काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *