झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत ने जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद, कही ये बात

झारखंड देश
Spread the love

रांची। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वीर सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग में उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए देशवासियों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन और “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ” का ओजस्वी नारा देकर देशवाशियों में अंग्रजों के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए जोश भर दिया था।

उन्होंने आजादी की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया। आज राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को याद और सम्मान करने के साथ उनके आदर्शों तथा विचारों को आत्मसात करने का दिन है।