टाटा स्टील के इस अधिकारी ने परिवार समेत की आत्महत्या, एक साथ लटकती मिलीं 4 लाशें

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। हृदयविदारक घटना जमशेदपुर के आदित्यपुर चित्रगुप्त नगर से आई है, जहां टाटा स्टील में कार्यरत वरिष्ठ प्रबंधक कृष्ण कुमार (40) का शव, उनकी पत्नी डॉली देवी (35) और दो बेटियों पिंकी (15) एवं मंईयां (7) के साथ शुक्रवार रात उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला।

इधर स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार शाम से घर के अंदर कोई गतिविधि नहीं दिखी थी। शुक्रवार शाम घर से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रात करीब 11 बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो सभी के शव एक ही कमरे में अलग-अलग फंदों पर लटके मिले। दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह तक कांप गई।

मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया। आशंका है कि यह घटना दो दिन पहले यानी बुधवार या गुरुवार को ही घटित हुई होगी।

स्वजन के अनुसार कृष्ण कुमार कैंसर के तीसरे चरण से जूझ रहे थे। हाल ही में वे इलाज के लिए मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल गए थे और वहां से लौटे थे। डॉक्टरों ने उन्हें कीमोथेरेपी की सलाह दी थी, जिसकी सुविधा जमशेदपुर में भी उपलब्ध है। कंपनी में इसके लिए आवेदन भी किया गया था।

परिजनों और जानने वालों का कहना है कि कैंसर की जानकारी मिलने के बाद कृष्ण कुमार गहरे अवसाद में चले गए थे। हालांकि इस घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पारिवारिक, मानसिक और अन्य सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरा चित्रगुप्त नगर शोक में डूब गया है। पड़ोसी स्तब्ध हैं कि इतना शांत और सभ्य परिवार कैसे इस कगार पर पहुंच गया। कृष्ण कुमार के पिता साविंद तिवारी समेत अन्य परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो दृश्य देखकर वे बेसुध हो गए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj