रांची। तुलसी विवाह एवं राम जानकी विवाह के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा ने जगन्नाथपुर के प्रभु जगन्नाथ मंदिर के परिसर में सात जोड़ों की शादी कराई। आचार्यों एवं पंडितों ने पूरे विधि-विधान, मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।
सामूहिक विवाह समारोह में रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला जिले के संजय कुजूर संग नंदिनी तिर्की, राम उरांव संग पुष्पा टोप्पो, सज्जन मुंडा संग संगीता कुमारी, प्रासर सिंह संग अनिमा बांडो, मंजीत सिंह संग मारग्रेट सांगा, सुदर्शन सिंह बिक्षिया संग सुकरी स्वांसी, अजय लकड़ा संग करनी कच्छप परिणय सूत्र में बंधे।
यह आयोजन पिछले कई वर्षों से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल के आह्वान पर होता आ रहा है। मीरा बथवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह समाज में समानता, सादगी और एकता का प्रतीक बन गया है। अब तक 50 से भी अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। इस बार भी सात कन्याओं का विवाह किया गया।
सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन के कपड़े, चुनरी, कुर्ती, नाइटी, बेड, कोट पैंट, तकिया, गद्दा, फोल्डिंग बेड, 1 महीने का राशन, घड़ी, कैस्ट्रॉल, स्वेटर, शॉल, मच्छरदानी, कंबल, बर्तन का सेट, जग, मग, बाल्टी, टब, बाथरूम का किट, पाटा, कुर्सी, टेबल, रामायण, आयरन, अटैची, बैग, मेकअप का सामान अन्य कई सामग्रियां संस्था की तरफ से दी गई। विवाह के बाद सभी को शादी का सर्टिफिकेट भी दिया गया।
कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड की अध्यक्ष मंजू बगड़िया, प्रीति अग्रवाल, जगन्नाथ मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक नारसरिया, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, समर्पण शाखा की बहनें मुख्य रूप से उपस्थित थी। सभी ने नवविवाहित जोड़ियों को आशीर्वाद दिया।
कन्याओं का कन्यादान मीना अग्रवाल, सुनीता सरावगी, सुमन केजरीवाल, सरिता अग्रवाल, रीना सुरेखा, मधु रोहतगी, लक्ष्मी पाटोदिया ने की। विवाह के बाद सबों ने एक साथ जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान सचिव रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया, अनसूया नेवटिया, अलका सरावगी, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, बीना मोदी, मंजू केडिया, प्रीति पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, छाया अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रितु मोदी, उषा सोंथालिया, प्रीति फोगला, सीमा टांटीया, प्रीति अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, संगीता गोयल, मीरा टिंबरेवाल, करुणा अग्रवाल, मंजू लोहिया आदि का सहयोग रहा।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि यह पहल वास्तव में एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के लिए प्रेरणादायक है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX