
रांची। झारखंड के कई जिलों में आज (4 मई 2025) भी झमाझम बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान से उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर कई अन्य राज्यों समेत झारखंड में भी देखने को मिल रहा है।
इस सर्कुलेशन के कारण बादलों का निर्माण तेजी से हो रहा है। इस कारण आज रविवार को राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश की आशंका जतायी गयी है। कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
रांची स्थित मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और भारी बारिश की प्रबल आशंका है। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
इधर रविवार के बाद से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से एक बार फिर राज्य में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार के बाद धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। 6 मई के बाद से विभिन्न जिलों में गर्मी की अनुभूति होगी। ऐसे में काफी सतर्क रहने की जरूरत है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj