चर्चा में आ गई लड़की की शादी, मुखिया ने उठाया ये कदम

झारखंड सरोकार
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नयनाबार गांव में एक लड़की की शादी चर्चा में आ गई। कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने खुद लड़की की खादी की बागडोर संभाली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नयनाबार गांव निवासी बेहद लाचार बिफनी कुंवर अपनी पुत्री की शादी में मुखिया से मदद मांगने उनके पास पहुंची थी। मुखिया विजय राम ने टीम लीडर की भूमिका निभाते हुए अपनी पंचायत क्षेत्र के संपन्न लोगों से सहयोग की अपील की। मुखिया की अपील देखते ही देखते लोगों ने यथासंभव सहयोग दिया।

मुखिया के मुताबिक लगभग 60 लोगों ने 33, 089 रुपए का सहयोग किया। मुखिया व उनकी टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को शादी के दिन उक्त महिला के घर पहुंचकर 21, 000 रुपए नकद के साथ-साथ अन्य आवश्यक सामग्री की भी खरीददारी कर उक्त महिला को प्रदान किया। मुखिया ने भी अपनी तरफ से लड़की के लिए साड़ी, कपड़ा व अन्य आवश्यक सामग्री के साथ उक्त परिवार का सहयोग किया।

नयनाबार गांव निवासी बिफनी कुंवर की लड़की की शादी में मुखिया विजय राम पत्नी व बच्चों के साथ पहुंचे। लड़की को आशीर्वाद दिया। इस दौरान साथ उप मुखिया दिलीप राम, तबरेज आलम, उदय राम, बाबूलाल प्रसाद, डॉ.अनिल प्रसाद, विनोद मेहता, सतेंद्र गुरुजी सहित दर्जनों लोग भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK