निराश नहीं हो, घर बैठे ऐसे देख सकते हैं झारखंड स्‍थापना समारोह के कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • मुख्य समारोह कार्यक्रम दोपहर 12.30 से होगा

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्‍य स्‍थापना दिवस समारोह का आयोजन 15 नवंबर को किया गया है। मुख्य समारोह कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12.30 से होगा। मुख्‍य अतिथि राज्‍यपाल रमेश बैस हैं।

दूरी या अन्‍य कारणों से समारोह में नहीं शामिल नहीं हो पाने वाले लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। वे घर बैठक स्‍थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम को देख सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से व्‍यवस्‍था की गई है।

पदाधिकारियों के मुताबिक कार्यक्रम में आने वाले आगंतुक और आमजनों के लिए बैठने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण सभी जिलों में लगी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। मुख्य समारोह कार्यक्रम से सभी जिले जुड़े रहेंगे।

आज सुबह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राजधानी रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर मुख्‍यमंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बिरसा चौक स्थित धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्‍प अर्पित किए।

यहां देख सकते हैं

कार्यक्रम इस यूटूब लिंक https://youtu.be/JfFTOPiO7ZQ पर देख सकते हैं।

इसका प्रसारण Jhargov.tv के YouTube, Facebook, Twitter, App सभी जगह एक साथ किया जाएगा। यहां जाकर भी लोग समारोह देख सकते हैं।