
रांची। प्रतिभा ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। गायत्री मंदिर सेक्टर टू स्थित युग निर्माण कन्या विद्यालय स्कूल कैंपस में यह कार्यक्रम 20 मई से 23 मई तक चला। इसका आयोजन ग्रुप की संचालिका कुमारी अनुपमा ने किया।
ग्रुप की मेंबर रिंकू सिंह, अनीता, कृष्णा, ज्योत्सना, शैला सिंह, आराधना, सुनीता पांडे, षोडशी रानी, विद्या, नीतू, मीनू, शुभश्री तिवारी, नीलिमा, श्यामा ने इसमें सहयोग किया। इसमें बच्चों ने खेल-खेल में धार्मिक गतिविधियों में भाग लिया। गेम्स, डांस म्यूजिक, पेंटिंग, जनरल नॉलेज के पीरियड में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
बच्चों के बीच प्राइज बांटा गया। कार्यक्रम में गायत्री मंदिर के प्रबंधक जटाशंकर झा एवं रांची विमेंस कॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट की प्रोफेसर अनीता सिंह, सेल सिटी क्लब की प्रेसिडेंट और समाजसेवी एवं झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री नीलम चौधरी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK