
रांची। एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रांची के डीएमओ ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर विंदेश तिर्की आज (5 मई 2025) को रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के हत्थे चढ़ गया।
दो हजार रुपए घूस लेते एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। खनन संबंधी डाटा एंट्री के नाम पर ऑपरेटर विंदेश तिर्की घूस मांग रहा था। तभी एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा।
रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा के रहनेवाले अश्वन तिर्की ने एसीबी में शिकायत की थी कि इनका ट्रैक्टर ड्राइवर सोमरा मुंडा सरकारी कार्य के लिए बालू लादकर जोन्हा ले जा रहा था। ले जाने के क्रम में राहे के अंचलाधिकारी ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। इसके बाद सिल्ली थाने को सौंप दिया।
28 अप्रैल 2025 को सिल्ली के थाना प्रभारी ने फोन कर सूचना दी कि आपके ट्रैक्टर का चालान खनन विभाग (रांची)कर दिया गया है। इसलिए रांची जाकर जुर्माना देकर अफना ट्रैक्टर छुड़ा लें।
दो मई को अश्वन तिर्की रांची जिला खनन कार्यालय पहुंचे। कर्मचारी अब्दुल हाफीज ने इन्हें बताया कि ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए 10 हजार रुपए ऑनलाइन फाइन देना होगा और 4200 रुपए रिश्वत लगेगा। इसके बाद ट्रैक्टर ले जाएं। इन्होंने पूरे मामले की जानकारी रांची एसीबी को दी।
जांच में मामला सही पाया गया, लेकिन मौके पर अब्दुल हाफीज अनुपस्थित था। इस कारण कंप्यूटर ऑपरेटर विंदेश तिर्की दो हजार रुपए लेकर काम करने को तैयार हो गया। जैसे ही रिश्वत की राशि दो हजार रुपए दी गयी। एसीबी ने उसे धर दबोचा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj