रांची। राजधानी रांची के बरियातु में मां बगलामुखी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भंडारा और मां बगलामुखी का सहस्रार्चन किया गया। आयोजन रांची के बरियातु स्थित श्रीराम जानकी मंदिर हाउसिंग कॉलोनी में हुआ। इसी कॉलोनी में मां बगलामुखी, महादेव, कच्छप भगवान और सिद्धिविनायक गणेशजी की षोडषोपचार पूजा हुई।
पंडित रामदेव पांडेय के पौरोहित्य में हुआ मंत्रोच्चार
आचार्य पंडित रामदेव पांडेय के पौरोहित्य में पंडित रजनीश पाठक, पंडित राजेश पांडेय, पंडित मंगलम कुमार के मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई। इसके बाद खिचड़ी के महाप्रसाद का भंडारा हुआ। मंगलवार को मां बगुलामुखी पीतांबरा देवी के दर्शन-पूजन के लिए यहां भक्तगण हल्दी की माला, बेसन के लड्डू, इत्र आदि से पूजन करते हैं।
हजारों तुलसी दल से हुआ सहस्रार्चन
महोत्सव में पीला कनेर, बेलपत्र, अकवन, बादाम और हजारों तुलसी दल से सहस्रार्चन किया गया। यजमान विभा सिंह, जय सिंह, जया सिंह, वैभवी जयपुरियार, उमेश कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह सहित अनेक लोगों ने इसमें भाग लिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj