- भजन जागरण में भक्त खूब झूमे
रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 206वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन रविवार को किया गया। आज का महाप्रसाद संस्था की मीरा अडुकिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
महाप्रसाद में सूजी का हलवा, पुड़ी, पलाव, दाल, आलु चना का सब्जी, आलू चिप्स आदि का वितरण किया गया। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भजन- कीर्तन के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद सामूहिक रूप से महाआरती की गई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगी रही। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, निर्मल छावनिका पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुनील पोद्दार, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, पवन पोद्दार, विशाल जालान, विधा देवी अग्रवाल, मधु जाजोदिया, सुनीता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, महेश वर्मा, धीरज गुप्ता, अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK