अफ़रोज़ आलम
रांची। कांके प्रखंड के पतरा टोली निवासी प्रख्यात इस्लामिक स्कॉलर मौलाना अख्तर हुसैन मजाहिरी (75 वर्ष) की मृत्यु गुरुवार की शाम में हो गई। वे अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए संचालित मदरसा आलिया अरबिया, पतरा टोली के प्राचार्य थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
शुक्रवार को उनको पतरा टोली कब्रिस्तान में असर की नमाज के बाद शाम पौने पांच बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वे पूरे क्षेत्र में प्रख्यात इस्लामिक विद्वान के रूप में जाने जाते थे। साथ ही मदरसा आलिया के उत्थान में उनका अहम योगदान था।
उनके निधन पर पूरे कांके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अंजुमन इस्लामिया कांके के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शोक व्यक्त करने वालों में विधायक सुरेश कुमार बैठा, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, जमीयतुल मोमिनीन चौरासी के सदर मोहम्मद मजीद अंसारी, सेक्रेटरी नूर आलम, सेंट्रल अंजुमन कमेटी के सदर हाजी अब्दुल रहमान, नुरुल होदा, पूर्व जिला परिषद सदस्य हकीम अंसारी, मोजीबुल अंसारी, अईनुल हक अंसारी, शकील अंसारी, मोहम्मद फ़िरोज़ आलम, नेसार अहमद, नसीम अंसारी, सुलेमान अंसारी, मुश्ताक आलम, फिरदौस आलम, हाजी हैदर अली, परवेज अख्तर, समनूर मंसूरी, जावेद अख्तर अंसारी, संजर खान, जमील अख्तर, कारी अशरफ अंसारी, मौलाना सहामत अली, मौलाना मंसूर, गुलजार अहमद, साहिल शमीम सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK