रांची। झारखंड बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी कर दिया है। इसमें 90.93 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। ज्योत्सना ज्योति टॉप रही।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो ने रिजल्ट घोषित किए। इस साल 10वीं में 90.39 प्रतिशत विद्यार्थी पास रहे। इस साल फर्स्ट डिवीजन 54.20 प्रतिशत, सेकेंड डिवीजन 40.63 प्रतिशत और थर्ड डिवीजन 5.17 प्रतिशत विद्यार्थी रहे।
जैक अध्यक्ष के मुताबिक सबसे ज्यादा विद्यार्थी जमशेदपुर जिले में पास हुए। दूसरे नंबर पर हजारीबाग, तीसरे पर गिरिडीह, चौथे स्थान पर लातेहार के विद्यार्थी रहे।
छात्र अपना रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharhand.gov.in/jac/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर/रोल कोड दर्ज करना होगा। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक किए जा सकते हैं।
ये रहे टॉप 5
- ज्योत्सना ज्योति : 496 अंक
- सना संजुरी : 493 अंक
- करिश्मा कुमारी : 492 अंक
- श्रृष्टि सोम्या : 492 अंक
- प्रतिभा महतो : 492 अंक
यहां सीधे पढ़ें खबरे
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8