Jharkhand Weather : आज इन जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। बीते 24 घंटे में झारखंड के कई जिलों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई। खूंटी में बहुत भारी बारिश हुई। आज यानी 31 मई को भी राज्‍य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने दी।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है।

आज कई जगह बारिश

केंद्र के अनुसार 31 मई को राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार आज यानी 31 मई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार आज यानी 31 मई को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *