पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी को लेकर इंडियन ऑइल ने साझा की ये जानकारी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। इस बीच इंडियन ऑइल ने पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी को लेकर  महत्‍वपूर्ण जानकारी साझा की है।

इंडियन ऑइल ने सोशल मीडिया पर एक जानकारी साझा की। कंपनी ने आम लोगों से कहा कि आपको यह आश्वस्त करना चाहता हैं कि देशभर में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। हमारी आपूर्ति श्रृंखलाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। सभी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध हैं।

इंडियन ऑयल ने लोगों से निवेदन करते हुए कहा है कि घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी से बचें। शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचकर हम सभी मिलकर आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रख सकते हैं। इससे सभी के लिए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। आपका सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK