- एयर लिफ्ट कर भेजा गया रांची
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में रविवार को नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना छोटनगरा थाना क्षेत्र के बाबूडेरा जंगल के पास की है, जहां सुरक्षा बलों की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत गश्त कर रही थी।
सूत्रों के मुताबिक, जंगल के भीतर जब सुरक्षाबलों का दस्ता गश्त कर रहा था, तभी जमीन में दबा इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) अचानक फट गया। विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए पास के कैंप लाया गया, जहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से रांची स्थित मेडिका अस्पताल रेफर किया गया है। घायल जवान की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आशंका है कि जंगल के अन्य हिस्सों में भी आईईडी बिछाए गए हो सकते हैं।
गौरतलब है कि सारंडा क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का केंद्र रहा है। इस इलाके में सुरक्षा बलों को हर कदम पर विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। ताजा घटना इस बात की पुष्टि करती है कि नक्सली अभी भी जंगल के भीतरी इलाकों में सक्रिय हैं और सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK