- Horoscope Today : 9 मई, 2025
मेष
दिनचर्या में बदलाव लायें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख संभव है।
वृष
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश नहीं हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।
मिथुन
काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। धनागमन सहज रूप से होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कर्क
कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
सिंह
अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।
कन्या
कम बोलें पर अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।
तुला
सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही रहें, लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
वृश्चिक
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
धनु
दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्टबल पर मजबूती रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मकर
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
कुंभ
समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। बेवजह किसी विवाद में नहीं पड़े।
मीन
अपने आप पर विश्वास रखें। दूसरों के भरोसे नहीं रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें और सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यय बढ़ेंगे। सेहत का पूरा ख्याल रखें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)