आशीष कुमार वर्मा
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की बाईपी पंचायत के बोड़दिरी टोला में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या आपसी विवाद के कारण हुई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार फरसा को भी जब्त कर लिया है। चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी शिवम प्रकाश ने मीडिया को यह जानकारी दी।
बता दें कि बीते 2 मई को बाईपी गांव के नवप्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। शव की पहचान बाद में 35 वर्षीय सत्य प्रकाश पूर्ति बाईपी निवासी के रूप में की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरपुर थाना में बीएनएस की धाराओं 103 और 238 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक विशेष जांच टीम गठित कर मामले का नुसंधन शुरू किया गया था। जांच के क्रम में पुलिस ने बाईपी निवासी 36 वर्षीय मोरन सिंह पूर्ति को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच किसी आपसे विवाद चल रहे थे। इसको लेकर आपस में बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। इस दौरान फरसे से हमला कर उसने सत्य प्रकाश की हत्या कर दी।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फरसा, मृतक के कपड़े और पिट्टू बैग बरामद कर जब्त किये हैं। घटनास्थल के पास विद्यालय की छत से खून के धब्बे, शराब की बोतलें व अन्य वस्तुएं भी पुलिस ने जब्त की थी, जिससे यह संकेत मिलता है कि घटना से पहले दोनों के बीच वहां मुलाकात हुई थी।
इस हत्याकांड के खुलासे में चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक प्यारे हसन, सुनील कुमार पांडेय, आकाश कुमार एवं चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल का अहम योगदान रहा। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK