नक्‍सली संगठन टीएसपीपी के दस्ते से मुठभेड़, भारी मात्रा में सामान बरामद

झारखंड अपराध
Spread the love

पलामू। झारखंड में माओवादी प्रभावित इलाकों में पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पलामू के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रतिबंधित नक्‍सली संगठन टीएसपीसी का जोनल कमांडर 10 लाख के इनामी शशिकांत अपने दस्ते के साथ महुआरी के जंगलों में मौजूद है।

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया। इसमें थाना प्रभारी मनातू, थानेदार तरहसी नीरज कुमार, राजेश रंजन, तकनीकी शाखा के अधिकारी, और सशस्त्र बल के जवानों ने हिस्सा लिया।

जैसे ही पुलिस पार्टी जंगल में पहुंची, उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहे जाने पर भी उग्रवादियों ने फायरिंग जारी रखी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई से घबराकर सभी उग्रवादी जंगल की ओर भाग निकले।

मौके पर सघन सर्च अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस को भारी मात्रा में दैनिक उपयोग का सामान, मेडिकल उपकरण, दो प्लास्टिक की चटाई, दो पत्तल कम्बल, तीन पीने के पानी की जारकिन, और गोली का खोखा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन सर्च अभियान अभी भी जारी है।

बरामद सामान की सूची

दैनिक उपयोग में खाने का सामान
मेडिकल से संबंधित सामग्री
दो प्लास्टिक की चटाई
दो पत्तल कम्बल
तीन पीने के पानी की जारकिन
गोली के खोखे

शामिल पुलिस पदाधिकारी

अपर पुलिस अधीक्षक अभियान राकेश कुमार सिंह
थाना प्रभारी तरहसी नीरज कुमार
थाना प्रभारी मनातू राजेश रंजन
थाना प्रभारी निर्मल उरांव
अनंत कुमार, तकनीकी शाखा
सशस्त्र बल

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK