रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 29 सितंबर, 2022 को झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई अहम निर्णय लिये जाएंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक रांची में 29 सितंबर, 2022 को अपराह्न 4 बजे से होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
जानकारी हो कि बीती बार हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। इसमें 1932 के खातियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करना और पिछड़ी जाति को 27 फीसदी आरक्षण देना भी शामिल है।