
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। कांग्रेस भवन में जिला युवा कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम जिलानी की अध्यक्षता में की हुई। इसमें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व ओडिशा युवा कांग्रेस प्रभारी अभिनव सिद्धार्थ, जिला प्रभारी प्रतीक सिन्हा एवं युवा प्रदेश महासचिव फ़हद खान की उपस्थिति में संगठन की मजबूतीकरण पर समीक्षा की गई।
मौके पर जिला प्रभारी प्रतीक सिन्हा ने कहा कि संगठन मजबूत करने के लिए सारे कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। जिला से लेकर बूथ स्तरीय कमेटी तक को मजबूत बनाकर संगठन को सशक्त बनाना है।
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन का मजबूत स्तंभ है। युवाओं द्वारा ही देश का भविष्य तय होता है। जब तक संगठन की नींव मजबूत नहीं होगी, तब तक कांग्रेस पार्टी को मजबूती नहीं मिलेगी। इसलिए हमें ज़मीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। लोकसभा, विधानसभा, प्रखंड, बूथ में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना हैं।
इस बैठक में प्रदेश महासचिव फ़हद खान, विधानसभा अध्यक्ष आजाद अंसारी, कुरु प्रखंड अध्यक्ष विनोद भगत, किस्को प्रखंड अध्यक्ष फेयाज अंसारी, लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष दीपेश उरांव, देवठान उरांव, सुहेल अंसारी, जाहिद अंसारी, आशीष उरांव, लछु उरांव, फागु उरांव, समशाद अंसारी, रमेश उरांव, मुस्ताक अंसारी, नितिन उरांव इत्यादि लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK