कांग्रेस पर फिर हमलावर हुए भाजपा सांसद, मिला ये जवाब

नई दिल्ली देश राजनीति
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्‍तान के बीच सीजफायर होने के बाद से ही भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे कांग्रेस पर लगातार हमलावार हैं। एक बार फिर उन्‍होंने कांग्रेस पर हमला बोला है। इसका जवाब भी कांग्रेस प्रवक्‍ता पवन खेड़ा ने दिया है।

डॉ दुबे ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, ‘कांग्रेस को ग़ुस्सा क्यों आता है? जब इस पेपर को हमने देखा तो मुझे आत्म ग्लानि हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन ने यह पत्र/ टेलीग्राम तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को भेजा है।

1. अमेरिकी दबाव में हम पाकिस्तानी राष्ट्रपति जेनरल जिया से बात किए
2. बातचीत का एजेंडा अमेरिका के राष्ट्रपति ने तय किया
3. इस पत्र के बाद जो समझ आया पाकिस्तान और हमने न्यूक्लियर डील 1988 अमेरिकी दबाव में किया
4. अफ़ग़ानिस्तान समस्या पर हमने अपने दोस्त सोवियत रुस से जो भी बात की वह अमेरिकी एजेंडा था

क्या यही शिमला समझौता है? क्या ग़ुलामी की मानसिकता ही आयरन लेडी है? क्या हम उस वक़्त सार्वभौमिक राष्ट्र थे? मोदी जी को गाली क्या भारत को मज़बूत बनाने के लिए कॉग्रेस दे रही है?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘हमारा इतना खूबसूरत प्रचार तो हम खुद भी नहीं कर पाते। यदि आप अमेरिकी राष्ट्रपति रीगन द्वारा राजीव गांधी को लिखे गए पत्र को पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि राष्ट्रपति रीगन ने अफगानिस्तान मामले में हमारी मदद का अनुरोध किया था।’

श्री खेड़ा ने आगे कहा कि यह उस समय इस देश का इकबाल हुआ करता था। भारत की भूमिका अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को निपटाने में इतनी महत्वपूर्ण थी कि हमारी मदद मांगी जाती थी। राष्ट्रपति रीगन द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा थी ‘मैं मदद की पेशकश करता हूं’। यह उस समय की भाषा थी लेकिन आज धमकियों की भाषा होती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *