आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला कृषि कार्यालय सभागार में रविवार को बीज दिवस मनाया गया। इसमें जिला कृषि पदाधिकारी प्रीति कुमारी, सहायक निदेशक (सेंट्रल आईपीएम) मोहित सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा दिनेश चंद, तकनीकी सहायक, एनएफएसएम, सभी प्रखंड से आए हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक/ सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक, नोडल लैंपस/लैंपस, फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, बीज ग्राम संचालक, जिला कृषि कार्यालय के कर्मी एवं आत्मा के कर्मी और प्रगतिशील कृषक उपस्थित हुए।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बीज दिवस के महत्व एवं इसे मनाने के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा फसल उत्पादन करने के बाद बीजों को अगले सीजन में लगाने के लिए सुरक्षित रख लिया जाता था। हमें भी फसलों के बीज को संरक्षित करना चाहिए, क्योंकि बहुत से फसलों की मूल प्रभेद की बीज लुप्त होती जा रही है। इसके संरक्षण का हमलोगों को संकल्प लेना चाहिए।
सहायक निदेशक ने अपने पारंपरिक बीजों को संरक्षित करने पर जोर दिया। इस मौके पर पौधा वितरण किया गया। साथ ही, बीजों को सुरक्षित एवं सुरक्षित रखने पर प्रकाश डाला गया।
पदाधिकारियों ने खरीफ-2025 में विभाग द्वारा 50% अनुदान पर वितरण की जाने वाले बीजों की प्रभेदवार चर्चा की गई। अनुदानित दर की राशि से अवगत कराया गया। सभी उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों को सभी लैंपस, बीज़ ग्राम के सदस्य, कृषकों को विभाग द्वारा प्राप्त बीजों का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK