बिहार के इस सांसद ने वक्फ संशोधन बिल को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

बिहार देश
Spread the love

पटना। बड़ी खबर आ रही है, बुधवार को लोकसभा और गुरुवार को राज्यसभा से पारित हुए वक्फ संशोधन बिल को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

बिहार के किशनगंज से कांग्रेस के सांसद मो. जावेद ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर वक्फ संशोधन विधेयक को मुस्लिम समुदाय के प्रति भेदभावपूर्ण और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने वाला बताते हुए चुनौती दी है।

बता दें कि, मोहम्मद जावेद वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य भी रहे हैं। वह लोकसभा में पार्टी के सचेतक भी हैं। 

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है, “इस्लामी कानून, रीति-रिवाज या मिसाल में इस तरह की सीमा निराधार है और यह अनुच्छेद 25 के तहत धर्म को मानने और उसका पालन करने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करती है।

इसके अतिरिक्त, यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), 26 (धार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता), 29 (अल्पसंख्यक अधिकार) और 300 ए (संपत्ति का अधिकार) का उल्लंघन करता है। यह प्रतिबंध उन व्यक्तियों के साथ भेदभाव करता है।

बता दें कि, मोहम्मद जावेद कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद हैं। जावेद बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह साल 2019 और 2024 में किशनगंज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारेसाथइसलिंकसेजुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *