रांची। रांची मंडल के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर स्टेशनों और ट्रेनों में शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी हैl इस क्रम में 4 अप्रैल, 2025 को रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने अभियान सतर्क चलाया। इसके तहत एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाकर उसे घेर लिया गया।
इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई, तब उसके बैग से 16 बोतलें रॉयल स्टैग (डीलक्स व्हिस्की) बरामद की गईं। इसकी कीमत 11,800 रुपये आंकी गयी। बरामद शराब की बोतलें एक काले रंग और एक गुलाबी रंग के बैग से मिलीं। आरोपी की पहचान विशाल कुमार (उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता- अशोक सिंह, निवासी-जोहार नगर, थाना-फुसरो, जिला- बोकारो, झारखंड) के रूप में की गई।
आरोपी ने पूछताछ में अपनी गलती कबूल की। बताया कि वह बिना किसी वैध दस्तावेज के शराब की बोतलें लेकर जा रहा था। उक्त आरोपी और जब्त किए गए शराब की बोतलों को कानूनी कार्रवाई के लिए शराब विभाग के हवाले किया गया है।
इस कार्य में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उपनिरीक्षक कमल दास, स्टाफ अरुण कुमार, नितेश कुमार, आर.के. सिंह और प्रदीप कुमार शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK