लोहरदगा। अग्निवीर वायु इंटेक अंतर्गत म्यूजिशियन के पद पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 अप्रैल, 2025 शुरू होगी। इच्छुक अविवाहित युवक-युवतियां 11 मई, 2025 रात्रि 11 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाईन समर्पित कर सकते हैं। भर्ती रैली 10 से 18 जून, 2025 तक नई दिल्ली स्थित एयरफोर्स स्टेशन और कबोन रोड, बंगलुरू में आयोजित की जाएगी।
भर्ती रैली में वाद्य यंत्रों को बजाने की कला का परीक्षण, इंग्लिश रिटेन टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट आदि प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। आवेदक का जन्म 1 जनवरी, 2005 से 1 जुलाई, 2008 के बीच हुआ होना चाहिए। आवेदक 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
भर्ती रैली, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा, परीक्षा का सिलेबस, शारीरिक दक्षता, ऑनलाईन आवेदन समेत अन्य सभी से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी के लिए वेबसाईट http://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग-इन किया जा सकता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK