मोटरसाइकिल को लेकर हुई हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक संकिना तोपनो की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह घटना 17 अप्रैल, 2024 को हुई थी। इसमें संकिना तोपनो (48 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में देवे थाना में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, संकिना तोपनो की हत्या उनके ही गांव के युवकों द्वारा की गई, जिनमें से तीन बालिग और एक विधि विवादित बालक है। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय बोदरा (24 वर्ष), सुरेंद्र बोदरा (20 वर्ष), और रिल्स हेम्ब्रम (19 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा एवं हाटगम्हरिया क्षेत्र से संबंधित हैं।

जांच में सामने आया कि हत्या का कारण संकिना तोपनो द्वारा अभियुक्त संजय बोदरा को मोटरसाइकिल नहीं देने से उपजा विवाद था। आरोपी संजय ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और 16 अप्रैल की रात संकिना तोपनो को बुलाकर पहले डंडे से पीटा और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए डंडा, पत्थर, खून से सने कपड़े और एक टूटा हुआ मोबाइल फोन (बिना सिम कार्ड) घटनास्थल से बरामद किया है। चारों अभियुक्तों को 24 अप्रैल 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK