मारवाड़ी युवा मंच ने रांची रेलवे स्टेशन पर प्याऊ की स्थापना की

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। सामाजिक संगठन मारवाड़ी युवा मंच ने यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेलवे स्टेशन परिसर में एक अस्थायी प्याऊ की स्थापना की। प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने कहा कि यह प्याऊ जल्द ही यात्रियों की सेवा में समर्पित होगा। उन्होंने रेलवे पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

गर्मी के मौसम में यात्रियों को शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। प्याऊ का उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची रेल मंडल की वरीय मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक शुचि सिंह ने किया। इस अवसर पर मंच के कई सदस्य, रेलवे प्रशासन के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मारवाड़ी युवा मंच, रांची के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव निकुंज पोद्दार ने बताया कि प्याऊ की स्थापना की पहल यात्रियों को राहत प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगी। रेलवे प्रशासन ने मंच की इस पहल की सराहना की। मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। अमृत धारा प्रभारी अनीश सरावगी, यश सुरेखा की देखरेख में यह कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, मंडलीय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक अमित शर्मा, मंच के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंघानिया, उपाध्यक्ष सोनित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव काबरा, स्पर्श चौधरी, रोहित सरावगी मोनू और अन्य सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK