Jharkhand Weather : कल पड़ेंगे ओले, आंधी के साथ वज्रपात की भी आशंका, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। इसके कारण अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक कल यानी 4 अप्रैल को आंधी चलने के साथ बारिश होगी। वज्रपात भी होगा। कई जिलों में ओले पड़ने की आशंका है। इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कल से यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 4 अप्रैल को उत्‍तर-पश्चिम और उत्‍तर-पूर्वी भाग को छोड़कर कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

5 अप्रैल से ये स्थिति‍

केंद्र के अनुसार 5 अप्रैल को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

यहां वज्रपात संभव

केंद्र के अनुसार 4 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर आदि जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर आंधी चलने के साथ बारिश होने की उम्‍मीद है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति‍ घंटा होने की उम्‍मीद है।

यहां पड़ सकते हैं ओले

केंद्र के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह आदि जिलों में कहीं-कहीं ओले पड़ने की आशंका है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK