एमजीएम थाना का एसआई मोहन सिंह 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के एमजीएम थाना के एसआई मोहन सिंह को एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह विनोद गोप से पैसे ले रहे थे। उनकी गिरफ्तारी 07 सितंबर को एनएच 33 पर हुई थी।

जानकारी के मुताबिक विनोद गोप के खिलाफ जोगिंदर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके खिलाफ पैसे के लेन-देन का मामला दर्ज कराया है। इसी मामले में एसआई ने विनोद से एक लाख रुपये की मांग की थी। मोलभाव के बाद बात 10 हजार रुपये पर बनी। इसकी शिकायत एसीबी से की गई। मामले की सत्‍यता का पता लगाने के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई की। एसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।