किसानों को मिट्टी को जीवत रखने के टिप्स दिये विशेषज्ञों ने

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। रामकृष्ण‍ मिशन के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र और आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मृदा दिवस का आयोजन 5 दिसंबर को रांची के कांके प्रखंड में किया गया। कार्यक्रम में दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अजीत कुमार सिंह, वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार, रांची जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार सहित 41 किसान सम्मलित हुए। इस वर्ष विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम का थीम ‘मिट्टी को जीवित रखें-मिट्टी की जैव विविधता का संरक्षण करें’ है।

इस मौके पर मृदा वैज्ञानिक डॉ अजीत कुमार सिंह ने मिट्टी की महत्ता के संबंध में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी को स्वस्थ एवं सजीव रखने के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सभी कृषको को मृदा स्वास्थय कार्ड का वितरण किया गया।

मृदा दिवस के अवसर पर दिव्ययान कृषि विज्ञान केंद्र और रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शिक्षण एवं शोध संस्थान मोराबादी द्वारा कृषक और विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन वेबिननार का आयोजन किया गया। इसमें 145 प्रतिभागियों ने हिस्साव लिया। कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य के ऊपर विशेष रूप से चर्चा की गयी।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक मनोज कुमार सिंह ने SBI RSETI, बरि‍यातु, रांची में मृदा स्वास्थ्य के ऊपर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 25 कृषिरत महिलाओं ने भाग लिया। उन्हें मिट्टी को स्वास्‍थ्‍य रखने की जानकारी दी गई।