- आधार बेस्ड 308282 और बैंक अकाउंट बेस्ड 123111 लाभुकों को भेजा गया पैसा
- अप्रैल से योजना अंतर्गत आधार लिंक्ड बैंक खाते में भुगतान की जायेगी सम्मान राशि
रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले की 4 लाख 31 हजार 393 महिलाएं झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना अंतर्गत लाभांवित हुईं हैं। इनमें 308282 लाभुकों को आधार बेस्ड और 123111 लाभुकों को बैंक अकाउंट बेस्ड उनके बैंक खाते में सम्मान राशि स्थानांतरित की गयी है।
राशि बैंक खाते में की गयी स्थानांतरित
योजना अंतर्गत जिला के सभी 4,31,393 लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी एवं मार्च महीने की एकमुश्त 7500 रुपये सम्मान राशि बैंक खाते में स्थानांतरित की गयी है। होली से पहले 308282 लाभुकों को आधार बेस्ड योजना की सौगात दी गयी थी। इसके बाद 123111 लाभुकों को बैंक अकाउंट बेस्ड उनके बैंक खाते में सम्मान राशि ट्रांसफर की गयी है।
अप्रैल से बदल जाएगी पूरी व्यवस्था
झारखंड मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना अंतर्गत अप्रैल, 2025 से लाभुकों आधार लिंक्ड बैंक खाते में पेमेंट किया जायेगा। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिला के सभी लाभुकों को अपना आधार बैंक से लिंक कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। उन्होंने जिला के सभी बीडीओ-सीओ को सत्यापन फॉर्म उपलब्ध कराने और नियमानुसार सत्यापन कराने के निर्देश दिये हैं। शहरी क्षेत्र के अंचल अधिकारी को सीडीपीओ या समाज कल्याण शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए सत्यापन फॉर्म उपलब्ध कराने और नियमानुसार सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है।
साइबर अपराधियों से बचें लाभुक
उपायुक्त ने एक बार फिर से योजना के सभी लाभुकों को भी साइबर अपराधियों से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि अपने बैंक डिटेल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साझा करने के दौरान पूरी सावधानी बरतें। साइबर अपराधियों के चंगुल में नहीं आयें।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK