मार्च में सेवानिवृत होने वाले शिक्षक और कर्मियों को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

  • रिटायरमेंट के दिन ही सभी पावनाओं का भुगतान किया गया

रांची। मार्च में सेवानिवृत हुए शिक्षकों एवं कर्मियों को सेवानिवृति के दिन ही ससम्मान विदाई दी गई। सभी पावनाओं का भुगतान करने की परंपरा को जारी रखते हुए 31 मार्च, 2025 को सेवानिवृत होने वाले छह शिक्षकों को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में विदाई दी गई।

विदाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची) श्रीमती नीलम आयलिन टोप्पो उपस्थित थीं। रांची जिले में प्रत्येक माह सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को  सेवानिवृति के दिन ही सारी पावनाओं को भुगतान करते हुए विदा किया जा रहा है।

इस अवसर पर श्रीमती नीलम आयलिन टोप्पो ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षकों को भविष्य में अपना समय निकाल कर अपने आस पास के विद्यालयों में समय देना चाहिए। ऐसा करने से उनके अनुभवों का लाभ हमारे विद्यालयों को मिलता रहेगा। साथ ही, उनके लिए भी अपने समय का सदुपयोग होगा।

जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने विभागीय निर्देश एवं रांची उपायुक्त के मार्गदर्शन में ऐसे कार्यक्रम निरन्तर कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को रांची जिले से सेवानिवृति के दिन ही सारी पावनाओं को भुगतान करते हुए विदा किया जा रहा है।

ये हुए सेवानिवृत्‍त

  • धर्मराज महतो, रा.म.वि. शताकी, अनगड़ा।
  • मो. अब्दुल अब्बार अंसारी, रा.उत्क्र.म. वि. करांजी बेड़ो।
  • मो.  खलील अंसारी, रा.म.वि. सिंगपुर, सिल्ली।
  • रमेश कुमार साहु, रा.उत्क्र.म.वि. पुरनाडीह, अनगड़ा।
  • श्रीमती प्रभा कुजूर, आर.सी.पी.एस. चान्हो।
  • तिंतुस मूंडू, आदेशपाल, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय अनगड़ा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK