मुंबई। अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया। वे अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके निधन से पूरी फिल्म जगत शोक में डूब गई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें 47वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया था।
अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 4 अप्रैल की सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। अभिनेता विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जिन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता है।
अभिनेता मनोज कुमार का सुबह करीब 3:30 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। यह भगवान की कृपा है कि उन्होंने शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।
उनके निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। यह उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK