जनता दरबार में लोगों से मिले उपायुक्त, सुनी समस्‍याएं

झारखंड
Spread the love

  • समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिये निर्देश

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री जिलावासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर लगातार जनता दरबार में उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। इस क्रम 28 अप्रैल को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जनता दरबार में एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनी गयी। आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

जनता दरबार के ज्यादातर शिकायतें भू-राजस्व से संबंधित थीं, जिस पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए जल्द से जल्द समाधान करें।

जनता दरबार में एक महिला ऑपरेशन के बाद आंख खराब किये जाने की शिकायत लेकर आयी थी। जिस पर उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय से जांच प्रतिवेदन उपलब्ध होने पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *