- सरकार से की कड़ी कारवाई की मांग
रांची। पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में रविवार को कांके रोड भीट्ठा बस्ती के मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर इसका पूरजोर विरोध किया। इसकी कड़ी भर्त्सना की।
कैंडल मार्च में शामिल भिट्ठा बस्ती अंजुमन के सदर अब्दुल आज़ाद मुनव्वर आलम रिज़वी ने कहा कि धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या करना पूरी तरह गैर इस्लामिक है। कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों और उनको प्रश्रय देने वालों के खिलाफ भारत सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। देश का प्रत्येक मुसलमान भारत सरकार के साथ खड़ा है।
मार्च में शामिल सभी लोगों ने पाकिस्तान सरकार द्वारा आतंकवादियों को बढावा देने की भी निंदा की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, बीटानी अख्तर, मोहम्मद असगर अख्तर, मोहम्मद रिजवान, नईम राजा, मोहम्मद फैसल, जिकरुल्लाह सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं भी शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK