हजारीबाग। एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत चट्टी बरियातु गांव के पंचायत भवन एवं अंजुमन कमेटी (चट्टी बरियातु) को आवश्यक फर्नीचर प्रदान किए। यह फर्नीचर आमजनों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराये गये हैं।
परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने स्वयं फर्नीचर अंजुमन कमेटी एवं चट्टी बरियातु के मुखिया को सौंपा। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद भी किया। विस्थापन, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण, वार्षिक भुगतान, सामूहिक ढांचागत सुविधाओं के स्थानांतरण एवं सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत दी जाने वाली सामुदायिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को समझा। समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नवीन गुप्ता ने कहा कि चट्टी बरियातु परियोजना का उद्देश्य केवल खनन गतिविधियों तक सीमित नहीं है। हम स्थानीय समुदायों के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस प्रकार के सीएसआर प्रयासों के माध्यम से हम स्थानीय लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं।
परियोजना भविष्य में भी समुदाय के विकास के लिए इस प्रकार की पहल जारी रखेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK