हज़ारीबाग। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने हज़ारीबाग सदर अस्पताल में क्षय (टीबी) रोगियों के लिए पोषण किट का वितरण किया। यह कार्यक्रम कार्यपालक, भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास उत्तम मोदी और जिला टीबी पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस पहल का उद्देश्य टीबी रोगियों को आवश्यक पोषण सहायता प्रदान करना है, जिससे उनके उपचार में तेजी आए। उनके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार हो सके। कुपोषण टीबी उपचार में एक प्रमुख चुनौती है। यह प्रयास कंपनी की समुदायिक स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जिला टीबी पदाधिकारी ने इस सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। बताया कि इस प्रकार की भागीदारी टीबी के सफल इलाज और प्रबंधन में अहम भूमिका निभाती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK