Big Breaking : गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब सुबह 7 से चलेंगी कक्षाएं

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्‍त सचिव नंदकिशोर लाल ने इसका आदेश 24 मई, 2025 को जारी किया।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षाएं बदले हुए समयानुसार संचालित होंगी। यह आदेश 26 अप्रैल से प्रभावी होगा।

आदेश के अनुसार, कक्षा केजी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 बजे तक चलेंगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह निर्देश आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

इसके अतिरिक्त, निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरुप आरटीई अधिनियम व अन्य प्रावधानों के अंतर्गत होगा। सरकारी आदेश 26 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगा। इसके लिए विभागीय सचिव की अनुमति प्राप्त कर ली गई है।

यह आदेश सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने भीषण गर्मी को देखते हुए वर्ग संचालन में समय संशोधन का स्वागत किया है। विभागीय मंत्री रामदास सोरेन, सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा राज्य के नौनिहालों के स्वास्थ्य को देखते हुए बेहतर कदम है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK