रांची। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में 2 से 5 मई तक आयोजित अखिल भारतीय कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने के लिए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 10 कॉलेजों के 30 छात्र-छात्राओं की टीम अयोध्या रवाना हुई।
बीएयू के टीम मैनेजर और पौधा रोग विभाग के वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार बर्णवाल के नेतृत्व में रवाना हुई टीम में 20 छात्र एवं 10 छात्राएं शामिल हैं। प्रतिभागियों का चयन विश्वविद्यालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा विधिवत रूप से किया गया है। उन्हें आवश्यक खेल सामग्री प्रदान की गयी है।
रवानगी के समय टीम के उत्साहवर्धन के लिए कुलपति डॉ एससी दुबे, कृषि अधिष्ठाता डॉ डीके शाही, पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ एमके गुप्त, एसोसिएट डीन डीके रूसिया, डॉ अमृत कुमार झा, वार्डन डॉ नीरज कुमार, डॉ जेके केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।
रिटायरमेंट हुए वैज्ञानिक-कर्मी
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में मृदा विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं मुख्य वैज्ञानिक डॉ राकेश कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक (प्रसार) डॉ ललित कुमार दास, प्रसार शिक्षा निदेशालय की लिपिक ग्लोरिया बाखला, रांची कृषि महाविद्यालय के आदेशपाल कजरू महतो को अवकाश प्राप्ति पर विदाई दी गई। यहां वक्ताओं ने उनके मानवीय गुणों, अनुशासन, समयबद्धता और कार्य निष्ठा की चर्चा की।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK