अर्पिता महिला मंडल ने किया पियाऊ का शुभारंभ

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची! समाज सेवा के अभियान को आगे बढ़ाते हुए गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए अर्पिता महिला मंडल की ओर से सीसीएल, दरभंगा हाउस परिसर और राजभवन के सामने एक पियाऊ का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह ने किया।

उदघाटन के बाद पियाऊ से राहगीरों और जरूरतमंद स्थानीय लोगों के बीच ठंडा पानी, ज़ीरा पानी, लड्डू और छाछ वितरित किया गया। इस सेवा का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। मंडल के इस कार्य की सराहना की।

इस कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती रीता तिवारी, श्रीमती लीना शरण, श्रीमती नीरजा कुमारी, श्रीमती नूतन झा,श्रीमती झूमा चौधरी, श्रीमती नीतू गुप्ता, श्रीमती सोनल, श्रीमती मोनालिसा, श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती संगीता सिंह, कमेटी सदस्य श्रीमती त्रिवेणी इनामदार, श्रीमती नीता लाल और श्रीमती मनीषा सिंह,श्रीमती कविता झा, श्रीमती पूनम झा एवं बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK