Jharkhand : अलर्ट जारी, दो-तीन घंटों में बारिश और वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के लिए मौसम विभाग ने तात्‍काल‍िक अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अलगे दो से तीन घंटे में कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इसका प्रभाव गढ़वा, पलामू, लातेहार जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।