सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया! जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हिंदू एवं अन्य पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च का आयोजन पिठोरिया गांव में किया गया। आक्रोश मार्च महाराणा प्रताप चौक से अंबेडकर चौक तक निकाला गया। आक्रोश मार्च में शामिल सनातन धर्मावलंबी घटना में शामिल आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे।
आक्रोश मार्च में शामिल लोग वंदे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद, देश के गद्दारों को गोली, मारो सालों को आदि नारे लगा रहे थे। इस आतंकवादी घटना के विरोध में आपसी एकता दिखाते हुए केंद्र की मोदी सरकार के हर फैसले में अडिग रहने की बात कही गई। वहीं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस विरोध मार्च में महावीर मंडल पिठोरिया, भाजपा और अन्य सनातन धर्मावलंबी संगठन शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK