वक्फ कानून में संशोधन के विरोध बनाई मानव श्रृंखला

झारखंड
Spread the love

रांची। केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में 18 अप्रैल को रांची के हुसीर में मुस्लिम समाज के लोग अंजुमन इस्लामिया हुसीर के नेतृत्व में वक्फ (संशोधन) एक्ट 2025 के विरोध में सड़क पर उतरे। कारगिल चौक से अंबेडकर चौक तक मानव शृंखला बनाकर वक्फ कानून में हुए संशोधन एक्ट का विरोध किया।

मानव शृंखला में गढ़ हुसीर, हुसीर, होचर, कनादु समेत आसपास के गांवों से मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा वक्फ (संशोधन) कानून 2025 का हम विरोध करते हैं। मानव शृंखला में लोग अपने हाथों में तख्ती लेकर खड़े थे। इसमें लिखा था-वक्फ हमारा संवैधानिक अधिकार है’, ‘वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 रद्द करो ‘हमारा संवैधानिक अधिकार मत छीनो ‘वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 हमें मंजूर नहीं।

इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया हुसीर के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, उपाध्यक्ष शकील अंसारी, सचिव निसार, मोहम्मद नसीम, कोषाध्यक्ष सफीउल्लाह, मौलाना नैय्यर इकबाल, मेराज अंसारी, अधिवक्ता शाहिद जमाल,  मुरसलीम अंसारी, अब्दुल कय्यूम, मुकीद, इकराम अंसारी, सलामत, अमानत अंसारी, खालिद, आदि सैकड़ो की संख्या में लोग थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *